जिला रेडक्रास के द्वारा सी. पी. आर. प्रशिक्षण महाविद्यालय राजिम में।

 राजिम – भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के अध्यक्ष एवं कलेक्टर भगवान सिंह ऊईके जी के विशेष मार्गदर्शन में प्रथम चरण में जिले के महाविद्यालयों के यूथ रेडक्रास वालंटियर्स एवं प्रभारियों को सी. पी. आर. प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिस क्रम में शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव,सी. एम. एच. ओ. डॉ. यू. एस. नवरत्न एवं संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा प्राचार्य शास. राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम के निर्देशन में , जिला संगठक रेडक्रास रोमन लाल साहू के नेतृत्व एवं रेडक्रॉस प्रभारी प्रो.मनीषा भोई के सहयोग से सी. पी. आर. का प्रशिक्षण महाविद्यालय में दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। तत्पश्चात भारत की संस्कृति के अनुरूप अतिथि देवो भवः की अवधारणा को मूर्त रूप देते हुए समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा ने कहा रेड क्रॉस एक स्वयंसेवी राहत आंदोलन है जिसमें जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा करना,मानव के प्रति सम्मान सुनिश्चित करना,आपसी समझ, मित्रता, सहयोग और स्थायी शांति को बढ़ावा देना है।जिला संगठक रोमन लाल साहू जी ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्री बी. आर. साहू जी , सदस्य रेड क्रॉस जिला प्रबंधक समिति ने छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात डॉ. प्रकाश साहू चिकित्सा अधिकारी एवं बी. एम. ओ. द्वारा महाविद्यालय के रेडक्रास वालंटियर्स एवं विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जिसमें उन्होंने बेहोश होने पर सी. पी. आर. देने का तरीका बहुत ही सहजता पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा “सी.पी.आर. एक आपात कालीन पुनर्जीवन तकनीक है, जो हृदयगति रुकने पर जीवन रक्षक के रूप में कार्य करती है। इसके पश्चात रिकवरी पोजीशन, स्ट्रेचर द्वारा मरीज़ को अस्पताल ले जाना आदि की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण से 66 वालंटियर्स एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए । मंच संचालन डॉ. ग्रीष्मा सिंह द्वारा एवं आभार प्रदर्शन रेडक्रास प्रभारी मनीषा भोई द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम. एल. वर्मा (विभागाध्यक्ष, वाणिज्य) व गुनीता साहू, देवनंदिनी साहू, लाला साहू, राहुल निर्मलकर, टिकेश्वर भारती, रोशनी, आगेश्वरी, ओंकार तारक, ईशा निराला, रामनारायण यादव, गंगा, शैली, मोहित, मोनिका आदि वालंटियर्स एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.