कौंदकेरा 6 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त किया।

कौंदकेरा/राजिम -25वीं छत्तीसगढ़ शालेय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता जो कोरबा में 12 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित था जिसमें छत्तीसगढ़ के पांच संभाग रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग,सरगुजा और बस्तर संभाग से खिलाड़ी आए हुए थे उक्त प्रतियोगिता में तैराकी के अनेक विधाएं की प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमे कौंदकेरा विद्यालय से 10 खिलाड़ी शालेय राज्य स्तरीय की प्रतियोगिता में कोरबा गए हुए थे जिसमें 6 बच्चों ने मेडल प्राप्त किया जो इस प्रकार से हैं आर्यन मंडल 14 वर्ष में बैक स्टाइल 50 मी में स्वर्ण पदक धनेश्वरी कोशरे 14 वर्ष में 50 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक ,मयंक साहू 17 वर्ष में 100 मीटर बैक स्टाइल में कांस्य पदक , संगीता कौशल 19 वर्ष में 100 मीटर बैक स्टाइल में कांस्य पदक स्टाइल भारती बंजारे ने बटरफ्लाई में 17 वर्ष उम्र में कांस्य से पदक एशांत साहू 100 मी बैक स्टाइल में कांस्य पदक प्राप्त किया इस प्रकार से खिलाड़ियों तैराकी में 6 मैडल प्राप्त कर गरियाबंद जिले का नाम रोशन किया उनके इस उपलब्धि जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश धीर,विकाशखण्ड शिक्षाधिकारी हेमंत साहू,संस्था के प्राचार्य एम. आर . रात्रे शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण ग्राम के सरपंच विद्यालय के शिक्षक गण एवं मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहूने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है ।