दिव्यांगता से आत्मनिर्भरता की ओर कु. तेजस्वी साहू
महासमुंद – महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचेवा की 24 वर्षीय कु.तेजस्वी साहू 90 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग हैं। वर्ष 2020 में एक गंभीर दुर्घटना के कारण उनकी स्पाइनल कॉर्ड में चोट आई, जिससे उनके शरीर का निचला भाग लगभग पूर्णतः पैरालिसिस हो गया तथा दाहिना हाथ भी पूरी तरह से कार्य करने में असमर्थ हो गया।…
