भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान द्वारा दिया जाएगा कम्प्यूटर एकाउंटिंग का निशुल्क प्रशिक्षण।
नारायणपुर:- भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 3 अप्रेल से 30 अप्रेल तक युवाओं को 30 दिवसीय कम्प्यूटर एकाउंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में इच्छुक युवक युवतियां उपरोक्त संस्थान में प्रवेश लेकर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। यह प्रशिक्षण गरांजी स्थित संस्थान में दिया जाएगा।…
