रायपुर कलेक्टर की संवेदनशीलता से तुरंत बना बच्चे का आयुष्मान कार्ड।
रायपुर :- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की संवेदनशीलता से 10 वर्षीय बालक राहुल का तुरंत आयुष्मान कार्ड बन गया। आज कलेक्टोरेट परिसर के कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के छोटे से गांव मोहगांव से आए राजेश पटेल ने कलेक्टर को अपने बच्चे के इलाज संबंधी समस्या बताई। उन्होंने…
