15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षर लोगों को साक्षर करने की विशेष पहल।
राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में 16 हजार 870 असाक्षरों को साक्षर करने की पहल। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन। गरियाबंद – राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आदेशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का वृहद आयोजन किया गया।…
