गोधन न्याय योजना: शहरी संघ की महिलाएं उत्पादित कर रहीं उत्कृष्ट कंडे, गोकाष्ठ और वर्मी वाॅश गोकाष्ठ व कण्डों का उपयोग अलाव, ढाबों, यज्ञ व शवदाह के लिए भी किया जा रहा यशवंत गिरी गोस्वामी – धमतरी ,7 जनवरी 2021 अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो और उसे अंजाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति मन में हो तो पथरीले रास्ते भी फूलों की सेज बन जाते हैं। नगरपालिक निगम धमतरी के नवज्योति शहर स्तरीय संघ ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके जज्बे की चहुंओर सराहना हो रही है। शहरी क्षेत्र में गोधन न्याय योजना की इसे बड़ी कामयाबी कह सकते हैं, जहां पर संघ की 175 महिलाएं गोधन (गोबर) से अपना भविष्य संवारने में तल्लीन हैं। उनका आत्मविश्वास और होठों की सहज मुस्कान यह साबित कर रही है केमिकल फर्टिलाइजर के दौर में वर्मी खाद, वर्मी वाॅश और गोबर के अन्य उत्पाद हर दृष्टिकोण से खरा उतरे हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि शहर से कचरा संग्रहण करने के बाद सुबह आठ से दोपहर तीन बजे दानीटोला वार्ड में स्थित एसआएलएम सेंटर की अलग-अलग युनिट में वर्मी कम्पोस्ट के अलावा गोकाष्ठ (गोबर की लकड़ी), कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार करती हैं। संघ की अध्यक्ष श्रीमती मधुलता साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में ऐसे चार सेंटर संचालित हैं, जहां वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है, साथ ही कण्डे, गौकाष्ठ, वर्मी वाॅश और अगरबत्ती भी तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर निर्मित गौकाष्ठ की काफी मांग है। संघ की सदस्य श्रीमती संगीता बारले व श्रीमती भारती साहू ने बताया कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत समूह की महिलाआंे के द्वारा नाडेप टांकों में केंचुआ डालकर 45 से 60 दिनों के भीतर वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जाता है। नगरपालिक निगम के आयुक्त आशीष टिकरिहा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में वर्मी कम्पोस्ट तैयार तो किया जा रहा है, इसके अलावा इसे और अधिक रोजगारोन्मुखी एवं बहुगतिविधियों से जोड़ते हुए गौकाष्ठ, कण्डे, अगरबत्ती और वर्मी वाॅश तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां उत्पादित गौकाष्ठ को निगम क्षेत्र के अलावा नगर पंचायतों में भी आपूर्ति की जा रही है जहां अलाव के तौर पर जलाने के साथ-साथ ढाबों में ईंधन (चूल्हा) के रूप में, शवदाह गृहों में शवों को मुखाग्नि देने तथा हवन-पूजन में लकड़ी के विकल्प के तौर पर आहुति देने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के एसआरएलएम सेंटरों में औसतन छह हजार कण्डे, 4500 गौकाष्ठ और ढाई हजार लीटर वर्मी वाॅश तैयार हो रहे हैं। एक क्विंटल गौकाष्ठ का मूल्य एक हजार रूपए तथा कण्डे की कीमत 300 रूपए प्रति सैकड़ा है, जबकि वर्मी वाॅश लिक्विड 35 रूपए प्रतिलीटर की दर से बेचा जाता है। इन उत्पादों को थोक के अलावा चिल्हर में भी बेचा जाता है जिसे मोबाइल नंबर 7470739265 पर काॅल करके बुकिंग कराई जा सकती है तथा इनकी घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध है। निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि ये सभी उत्पाद प्रयोगशाला परीक्षण में उत्कृष्ट सिद्ध हुए हैं। इन सेंटरों में अब तक 39 हजार रूपए की केंचुआ खाद बेची जा चुकी है। शहर के दानीटोला वार्ड, सोरिद वार्ड, नवागांव वार्ड तथा गोकुलपुर वार्ड में ये उत्पाद तैयार हो रहे हैं। निगम क्षेत्र में 201 वर्मी बेड व 300 ग्रीन बैग में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है।

गोधन न्याय योजना: शहरी संघ की महिलाएं उत्पादित कर रहीं उत्कृष्ट कंडे, गोकाष्ठ और वर्मी वाॅश गोकाष्ठ व कण्डों का उपयोग अलाव, ढाबों, यज्ञ व शवदाह के लिए भी किया जा रहा यशवंत गिरी गोस्वामी – धमतरी ,7 जनवरी 2021 अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो और उसे अंजाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति मन…

Read More

गुरू को नहीं, गुरू की मानोः स्वामी विजयानंद गिरी दुर्लभ सत्संग का पांचवा दिनः ईश्वर अपने चहेते के पापों का नष्ट करने के लिए ही उन्हें देते है कष्ट

गुरू को नहीं, गुरू की मानोः स्वामी विजयानंद गिरी दुर्लभ सत्संग का पांचवा दिनः ईश्वर अपने चहेते के पापों का नष्ट करने के लिए ही उन्हें देते है कष्ट भिलाई नगर, दिनांक 07 जनवरी 2021 श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण, नेहरू नगर में 11 जनवरी तक शाम 4 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलने वाले…

Read More

खेती बचाओ यात्रा का शुभारंभ

खेती बचाओ यात्रा का शुभारंभ खबर गंगा धमतरी ,7 जनवरी 2021 राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर 22 सितंबर से लगातार खेती बचाओ आंदोलन के तहत गांव…

Read More

छत्तीसगढ़ से 100 किसानों का जत्था 7 जनवरी को हुआ दिल्ली रवाना कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं :- तेजराम विद्रोही

छत्तीसगढ़ से 100 किसानों का जत्था 7 जनवरी को हुआ दिल्ली रवाना कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं :- तेजराम विद्रोही खबर गंगा 7 जनवरी 2021 केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कॉरपोरेट परस्त व किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने की…

Read More

चारागाह की भूमि पर प्रशासन का कब्जा ग्रामीणों ने लगाई जनहित याचिका । 04 करोड़ 50 की लागत से होना है आदर्श कन्या छात्रावास का निर्माण ।

पखांजुर-बिप्लब् कुण्डू-7 जनवरी 21 चारागाह की भूमि पर प्रशासन का कब्जा ग्रामीणों ने लगाई जनहित याचिका । 04 करोड़ 50 की लागत से होना है आदर्श कन्या छात्रावास का निर्माण । छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को बढावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर करोड़ों का बजट शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष खर्च कर रही है…

Read More

माता राजिम जयंती में अंचल की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ…

राजिम:–भक्त माता राजिम जयंती के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रयागभूमि राजिम में आयोजित राज्य स्तरीय माता राजिम जयंती समारोह में ,माता राजिम गाथा पर वीडियो एवं आडियो निर्माण करने वाले अंचल के साहित्यिक एवम सांस्कृतिक हस्तियां श्री श्रवण कुमार साहू,”प्रखर”,श्री मुन्ना लाल देवदास, श्री बैसाखू राम साहू एवम श्री हरीश साहू ,फागु राम तारक का…

Read More

*छत्तीसगढ़ से 100 किसानों का जत्था 7 जनवरी को हुआ दिल्ली रवाना*

*छत्तीसगढ़ से 100 किसानों का जत्था 7 जनवरी को हुआ दिल्ली रवाना* कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य गारण्टी कानून के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं तेजराम विद्रोही 7 जनवरी 2021 केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कॉरपोरेट परस्त व किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने की मांग को लेकर…

Read More

माता राजिम जयंती में अंचल की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ (माता राजिम गाथा पर वीडियो,आडियो निर्माण हेतु गीतकारों एवम गायकों का सम्मान

माता राजिम जयंती में अंचल की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान हुआ (माता राजिम गाथा पर वीडियो,आडियो निर्माण हेतु गीतकारों एवम गायकों का सम्मान) खबर गंगा, राजिम 7जनवरी2021 भक्त माता राजिम जयंती के सुअवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रयागभूमि राजिम में आयोजित राज्य स्तरीय माता राजिम जयंती समारोह में ,माता राजिम गाथा पर वीडियो एवं…

Read More

मंत्री से मिलकर विधायक ने स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग

मंत्री से मिलकर विधायक ने स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग यशवंत गिरी गोस्वामी धमतरी 7 जनवरी 2021 विधायक रंजना साहू द्वारा निरंतर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से पहल करते हुए अभिलंब उन्हें प्रारंभ करने की मांग विभागीय मंत्रियों के समक्ष भी रखते हुए की जा रही है, सिंचाई विभाग के…

Read More

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आमदी में चला जनजागरण अभियान हुई बैठक…

यशवंत गिरी गोस्वामी,धमतरी– श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ निर्माण कार्य अयोध्या निधि समर्पण एवं जनजागरण अभियान को लेकर आमदी मंडल की बैठक आमदी में हुआ । इसके अंतर्गत बारह गांव में बैठक हेतु योजना किया गया । हर गांव में संयोजक, सह-संयोजक, संग्रहकर्ता, एवं मुहल्ला, बस्ती अनुसार टोली का निर्माण किया जाएगा । 15 जनवरी से हर…

Read More