डस्टबिन वितरण, सफाई और विकास योजना पर उपाध्यक्ष राठी ने दिए निर्देश।
महासमुंद – नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नगर पालिका सीएमओ अशोक. सलामे के साथ उनके कक्ष में बैठक कर विभिन्न नगर मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद निधि से खरीदे गए सैकड़ों डस्टबिन. शंकराचार्य भवन, बेलसोंडा के इन्टकवेल गोदाम और नयापारा टाउन हॉल जैसे स्थानों में बिना उपयोग के पड़े हैं।…
