महासमुंद – नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने नगर पालिका सीएमओ अशोक. सलामे के साथ उनके कक्ष में बैठक कर विभिन्न नगर मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद निधि से खरीदे गए सैकड़ों डस्टबिन. शंकराचार्य भवन, बेलसोंडा के इन्टकवेल गोदाम और नयापारा टाउन हॉल जैसे स्थानों में बिना उपयोग के पड़े हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन डस्टबिनों को वार्डों में जनता के बीच तुरंत वितरित किया जाए ताकि प्लास्टिक खराब होने से बच सके। बड़े डस्टबिनों को सार्वजनिक स्थलों और सरकारी दफ्तरों में लगाया जाए।उन्होंने यह भी बताया कि गायों को पकड़ने के लिए खरीदे गए पांच काऊ कैचर अब तक उपयोग में नहीं लाए गए हैं, इन्हें सड़कों से मवेशी हटाकर गौशाला भेजने में प्रयोग किया जाए।उपाध्यक्ष राठी ने सीएमओ से “सुशासन त्योहार” से संबंधित आवेदनों की जानकारी और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मांगी गई नगर की 5 वर्षीय विकास योजना की स्थिति की भी जानकारी मांगी। सीएमओ ने बताया कि अधिकतर वार्डों से जानकारी प्राप्त हो गई है और प्लान तैयार करने की प्रक्रिया जारी है।राठी ने सुझाव दिया कि नगर के 30 वार्डों में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेकर कार्य में सुधार किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण की पहचान कर उन पर नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।इस चर्चा में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, पियूष साहू, भाजपा नेता हनीष बग्गा और गौरव राठी भी उपस्थित थे।
