धर्म नगरी राजिम में पावन अवसर पर ठेठवार यादव समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा भण्डारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।
राजिम :-प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ प्रांतीय मुख्यालय राजिम जिला गरियाबंद में महाशिवरात्रि पर्व पर महाभण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश से स्वजातीय जन उपस्थित रहे। ठेठवार धर्म शाला में सुबह राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम हुआ। साधू-संतों का पुष्प वर्षा आरती कर स्वागत किया…
