विद्यालय के विकास की पहली सीढ़ी खेल विधा से शिक्षा देना है- नगर अध्यक्ष धनराज मध्यानी।
नवापारा राजिम:–सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में शिशु वाटिका में मनोरंजन एवं शारीरिक विकास के लिए नगर पालिका गोबरा नवापारा के द्वारा झूले एवं फिसलपट्टी की व्यवस्था कक्षा अरुण से द्वितीय तक के बच्चों के लिए की गई।शिशु वाटिका मैदान में फिसल पट्टी और झूले पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।जिसमें झूलने व फिसलने के लिए…
