जिन हाथों में कभी बंदूक थी, वही हाथ अब बनाएँगे गरीबों का आशियाना।
पुनर्वास की नई मिसाल, मुख्यधारा में लौटे 30 युवाओं ने पूरा किया राजमिस्त्री प्रशिक्षण। बीजापुर – बस्तर के दुर्गम माड़ क्षेत्रों में कभी बंदूक थामे भय और हिंसा का पर्याय बने युवक अब समाज निर्माण की नई इबारत लिख रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल और सतत पुनर्वास प्रयासों के चलते नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर…
