पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करे- राज्यपाल।
रायपुर:- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज यहां राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया।राज्यपाल हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने…
