जिले के प्रतिभागी संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 में अपने जौहर दिखाने बीजापुर से रवाना।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने झण्डी दिखाकर खिलाड़ियों को किया रवाना। बीजापुर – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी खेल “बस्तर ओलंपिक 2024” का आयोजन 13 से 15 दिसम्बर 2024 तक संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन कर संभाग…
