घी के दीपक व शंखनाद कर मनाया भगवान श्रीरामचन्द्र जी का जन्मोत्सव

जामगांव(फिंगेश्वर):- कोरोना काल के चलते व सन्त समाज एवं विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर इस वर्ष रामनवमी का पर्व अपने अपने घर मे भगवान राम की विशेष पूजा अर्चना कर, संध्या के समय घर के आंगन में 5 घी के दीपक जलाकर,शंखनाद करते हुवे सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया एवं सकल संसार के स्वामी भगवान श्रीरामचंद्र जी से विश्व कल्याण की भावना को लेकर अभी जो विपदा कोरोना महामारी के रूप में आयी है उसे जल्द से जल्द दूर करने हेतु प्रार्थना भी की। इसी कड़ी में ग्राम सरगोड़(फिंगेश्वर) निवासी कपड़ा व्यवसायी शुभम जैन, भाजयुमो के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं स्थानीय समाचार पत्र के पत्रकार सुयश सोनी व बेबी मौली हरित ने भी भगवान श्रीराम जी की पूजा अर्चना की। उक्त छायाचित्र को विश्व हिंदू परिषद के जिला गरियाबंद उपाध्यक्ष धनन्जय हरित जी ने उपलब्ध करवाई है।
