5 दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न।
बालक सिंगल में वैभव सिंह बिलासपुर एवं बालिका सिंगल में इशिका पोद्दार रायपुर बनीं विजेता।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ, खेल एवं युवा कल्याण तथा राज्य बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वाधान में योनेक्स सनराइज 23 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 से 30 सितंबर तक बैडमिंटन हॉल फॉरेस्ट विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसका समापन समारोह 30 सितंबर को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने की। विशिष्ट अतिथि में पारस चोपड़ा, प्रलय थीटे, रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल से रविन्द्र तिवारी, शैलेंद्र चोपड़ा, सन्नी लुनिया, अमित चोपड़ा, जितेंद्र चंद्राकर, गिरधर यदु, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 13 जिलों के 98 बालक बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को आशीर्वचन के रुप में कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है तो वो उसकी पहली जीत होती है हार या जीत मायने नहीं रखती है। अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को चेक, ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है – बालक एकल में विजेता वैभव सिंह बिलासपुर व उपविजेता दिव्यांश अग्रवाल रायपुर रहें। बालक डबल में विजेता दिव्यांश अग्रवाल रायपुर एवं मानस भट्टाचार्य बिलासपुर रहें। बालिका एकल में विजेता इशिका पोद्दार रायपुर व उपविजेता रेवा राजे रायपुर बनी।
