टिंकरथान  -2024 में  ए टी एल कौन्दकेरा को मिला तृतीय स्थान।

फिंगेश्वर : – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मिलऊ दास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा  नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन द्वारा 28 एवं 29  सितम्बर को  आयोजित  राज्य स्तरीय  टिंकरथान –  2024 प्रतियोगिता में संस्था के छात्र-छात्राएं टिंकरथान प्रतियोगिता में दिए गए थीम आधारित मॉडल निर्माण व प्रेजेंटेशन पर कार्य किया जिसमे हेल्थ केयर  थीम  पर छात्र  निखिल साहू  कुलभूषण साहू छात्रा लक्ष्मी गोस्वामी द्वारा बनाया गया प्रोजेक्ट  मॉडल  राज्य भर से आए टीम में से तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा अगले चरण स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम  में शामिल होंगे  उक्त  जानकारी देते हुए विद्यालय के अटल टिंकरिंग लैब की इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा ने बताया की नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन के अंतर्गत टिंकरथान 24   बी एन यादव  खेल प्रशिक्षण इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित   प्रतियोगिता में राज्य भर से प्राइवेट एवं सरकारी  ए टी एल एवं नान ए टी एल स्कूल से  280 टीम शामिल हुए प्रत्येक थीम से अधिकतम 3 टीम  व कुल 21 टीम  का चयनित टीम अगले चरण स्टूडेंट इनोवेटर प्रोग्राम में शामिल किए जायेंगें   संस्था से अन्य प्रतिभागी छात्र छात्राएं तोमेश्वरी साहू , हीना साहू,  गीतांजली साहू अनीश साहू, ठमेश्वर ढीढ़ी  , मयंक कोसरे ,  युवराज साहू और मेंटर टीचर सतीश मालवीय शामिल रहे। छात्र टीम के राज्य स्तरीय  टिंकराथान 20240 प्रतियोगिता में तृतीय आने पर ए. के.सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी व सह जिला परियोजना अधिकारी एवम  जिला नोडल बुद्धविलास सिंह सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जिला गरियाबंद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुभाष शर्मा, प्राचार्य एम आर रात्रे,पूरन लाल साहू प्राचार्य बिजली ने हर्ष व्याप्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी।