सरोज कंसारी छत्तीसगढ शिक्षक रत्न सम्मान 2024से सरायपाली मे सम्मानित हुई।

सरोज कंसारी ,सांसद विधायक के आतिथ्य में साहित्य ,शिक्षा ,मिडिया, मंच संचालन और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित हुई। 

नवापारा राजिम – छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति सरायपाली के द्वारा एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें साहित्य, शिक्षा ,न्यूज रिपोर्टिंग और बेहतरीन मंच संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सांसद एवं विधायक के हाथों सरायपाली में सरोज कंसारी को सम्मानित किया गया। यदि मन में बुलंद हौंसला और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो जीवन में कोई भी कार्य असंभव नही ।बस इसे पूरा करने के लिए मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सब आसान नज़र आता हैं ।सही दिशा में कर्मरत रहिए ,मंजिल खुद ब खुद तुम्हारे कदम चूमेगी। ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी, नवापारा नगर की प्रसिद्ध कवयित्री /लेखिका, शिक्षिका सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा राजिम की सरोज कंसारी जो पिछले एक दशक से साहित्य, शिक्षा, कवि मंचों एवं न्यूज रिपोर्टिंग के क्षेत्र में अपनी बात बेबाक तरीके से रखने के अलावा ,अलग – अलग विधाओं में छत्तीसगढ़ के विभिन्न समाचार-पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशन के साथ ही देश के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में आलेखों के प्रकाशन के लिए, छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान 2024 से,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद लोकसभा ,डॉ सम्पत लाल अग्रवाल विधायक बसना, श्रीमती उषा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद, श्रीमती कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत ,सरायपाली,इन्द्र कुमार पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत सरायपाली ,के आतिथ्य में सिमरन पैलेस भंवरपुर रोड़ सरायपाली के सभागार में स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र और फलदार पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

संस्था के अध्यक्ष भागवत साहू ने इस अवसर पर कहा की_ ज्ञान की मशाल को अपनी आजीविका का साधन बनाकर अज्ञान के तिमिर के हरण, गुरु _शिष्य परंपरा का द्योतक, सुशिक्षित समृद्ध ,सशक्त समाज के निर्माण में सहायक कुशल राष्ट्र के निर्माता के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आपकों सम्मानित करते हुए हम गौरवान्वित हैं।इस कार्यक्रम में बस्तर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, अंबिकापुर, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, सक्ति, सारंगढ़, बलौदाबाजार भाटापारा, रायपुर, भिलाई,दुर्ग,गरियाबंद,कबीरधाम, सुकमा एवं अन्य जिलों से 110 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।    इस शानदार एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सरोज कंसारी का सृजन धारा सेवा समिति के आयोजक डिजेंद्र कुर्रे, , कमलेश्वर साहू, रोहित शर्मा, निर्मला साहू, वेदप्रकाश पटेल , धात्री नायक, कल्पना भाई, कंसारी समाज अध्यक्ष सहदेव कंसारी राजकुमार, कलिदान पवन,गोविंदा गोपाल , प्रमेंद्र ,जैकी कंसारी , धर्मिन ,विमला कल्याणी कंसारी, डा.राजेंद्र गदिया,वार्ड 07 पार्षद हेमंत साहनी, राष्ट्रपति पुरुस्कृत ईश्वरी कुमार सिन्हा,गोपाल यादव प्रधानपाठक, वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, वाल्मिकी धीवर, रेणु निर्मलकर, कृष्ण कुमार वर्मा, तामेश्वर साहू,कुलेश्वर प्रसाद साहू, राकेश देवांगन, शेखर सुमन देवांगन , जितेंद्र सुकुमार गजलकार, संतोष सोनकर, टीकमचंद सेन, थानू निषाद शिक्षक,आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।