रामनवमी पर दिखा कोरोना का साया
श्रीराम मंदिर के पुजारी ने किया भगवान श्रीराम का अभिषेक,
श्रद्धालु नहीं कर सके दर्शन
कोरिया एस के मिनोचा/
मनेंद्रगढ़ रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया ! लेकिन इस बार कोरोना का ग्रहण लगे होने के कारण श्रीराम मंदिर में शहर के श्रद्धालु पूजा-अर्चना नहीं कर सके । मंदिर के पुजारी ने भगवान श्रीराम का अभिषेक किया आम श्रद्धालुओं के लिए श्रीराम मंदिर के पट बंद रहे ! कोरोना का ग्रहण लगे होने के कारण नवरात्रि व रामनवमी में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सके ! लॉकडाउन के कारण धार्मिक स्थलों में सन्नाटा पसरा रहा लोग अपने घरों में ही नवरात्रि एवं रामनवमी की पूजा की! शहर के राम मंदिर में प्रतिवर्ष रामनवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है ! लेकिन इस बार बढ़ते हुए कोरोना को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरे कोरिया जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है तथा धार्मिक स्थलों में सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने में प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके कारण श्रद्धालु नवरात्रि में देवी मंदिरों में नहीं जा सके घरों में ही रह कर पूजा अर्चना की वही रामनवमी पर श्री राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव की रस्म मंदिर के पुजारी के द्वारा की गई और भगवान श्रीराम का अभिषेक किया गया मंदिर के पट बंद रहे जिसके कारण श्रद्धालु रामनवमी पर भगवान श्री राम के दर्शन नहीं कर सके !मनेंद्रगढ़ शारदीय नवरात्र पर्व का समापन बुधवार को श्री राम नवमी के पावन पर्व के साथ हुआ.वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मंदिरों के पट बंद रहे .इस दौरान मंदिरों में सूक्ष्म रूप से भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया .जन्म उत्सव के उपरांत भगवान की आरती की गई व पूजा अर्चना के बाद पट बंद कर दिए गए !
उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के पूर्व से ही कोरिया जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया था.इसके साथ ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिये गए थे .साथ ही साथ सभी तरह के धार्मिक आयोजनों पर भी पूर्णतः रोक लगा दी गई. यही वजह है कि इस बार शारदीय नवरात्र में लोगों ने अपने अपने घरों में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की. शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को श्री राम नवमी का पर्व भी लोगों ने अपने अपने घरों में मनाया.इस दौरान नगर के श्री राम मंदिर में भी जन्मोत्सव का सूक्ष्म आयोजन किया गया . श्री राम मंदिर के महंत पंडित ओम नारायण द्विवेदी ने भगवान की झांकी का पूजन अर्चन कर जन्म आरती की .इसके उपरांत विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ मंदिर के पट बंद कर दिए गए. मंदिर के महंत पं.ओम नारायण द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित था .यही वजह है कि श्रद्धालुओं ने अपने- अपने घरों पर ही भगवान के जन्म उत्सव का आयोजन किया !
