पुलिस थाने में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बचपन स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त की जानकारी।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय बचपन प्ले स्कूल के कक्षा यू.के.जी के बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा झगड़ाखाडं पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि पुलिस हमारे दोस्त होते हैं और वह हमेशा हमारी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। जब भी हमें कोई भी परेशानी होती है। हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए तथा बच्चों को पुलिस के क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कश्यप (टी.आई)ने पुलिस की गतिविधियों से अवगत कराते हुए यह बताया कि बच्चों में पुलिस के प्रति डर नहीं होना चाहिए तथा किसी भी अजनबी व्यक्ति से कुछ भी समान नहीं लेना चाहिए और ना ही उनके साथ कहीं भी जाना चाहिए। अगर अजनबी व्यक्ति आपको जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करें तो हमें बचाओ बचाओ बोल कर हल्ला मचाना चाहिए एवं 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। अगर संभव हो तो 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सहायता के लिए बुलाना चाहिए। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए पुरुष एवं महिला बंदीगृह ,विवेचना कक्ष, कॉल सेंटर, कंट्रोल रूम, चाइल्ड फ्रेंडली रूम एवं हथकड़ी इत्यादि चीजों को दिखाकर उनके बारे में विस्तार से बताया गया।उन्होंने नन्हे – मुन्ने बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया। थाना परिसर मैं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान संस्था के डायरेक्टर संजीव ताम्रकार उपस्थित रहे एवं उन्हीने थाना प्रभारी अमित कश्यप को विद्यालय परिवार की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया । भ्रमण के दौरान थाना झगराखाण्ड से एस आई अशोक मिश्रा ,ए एस आई गोपाल दत्त,हेड कॉन्स्टेबल रवि शर्मा,कांस्टेबल गोपाल यादव, बाबूलाल , इंद्रजीत , राजेश सेन, रोहित सेन, आजुराम आदि उपस्थित रहे एवं सराहनीय योगदान दिया।भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाऐं वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, राशि गुप्ता, रुचि सेन आदि का सराहनीय योगदान रहा।