कवर्धा में हुए साहू समाज के लोगो के साथ अत्याचार के न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम छुरा तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

भूपेन्द्र सिन्हा

छुरा :– कुछ दिनों पूर्व कबीरधाम (कवर्धा) जिले के लोहारिडीह ग्राम में साहू समाज के लोगों के ऊपर हुए आगजनी और पुलिस हिरासत में प्रशांत साहू की मौत को लेकर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ (जिला-गरियाबंद) द्वारा मुख्यमंत्री के नाम छुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समाज के प्रशांत साहू, रघुनाथ साहू एवम शिवप्रकाश साहू के परिजनों को आर्थिक मदद प्रदान करने की सरकार से मांग की गई !युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता दुर्गेश साहू ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय करे या कुछ गलत हो तो व्यक्ति पुलिस प्रशासन का सहयोग लेती है मगर वर्तमान में पुलिस प्रशासन ही नागरिको के साथ अत्याचार कर रही है, जिस तरह से पुलिस वालो ने प्रशांत साहू की पिट पिट कर निर्मम हत्या कर दी वे बेहद हि भयानक घटना है, इसे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था कितनी लाचार होती नजर आ रही हैं।

साहू समाज के युवाओ ने अपनी प्रतिकृया देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ हैं, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराध अपने चरम पर पहुंच चुकी है प्रदेश में लगातार हत्या, लुट, अपहरण एवं बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाए हो रही है, साथ ही समाज के युवाओं ने यह भी कहा कि अगर सरकार समाज की मांग पूरी नहीं करती तो आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन भी समाज कर सकता है।इस बीच समाज के युवा दुर्गेश साहू, संदीप साहू , त्रिदेव साहू, प्रियांशु साहू, राहुल साहू, चित्रांश साहू, हेमन्त साहू, रामेश्वर साहू, तुसार साहू, भोज साहू, झम्मम साहू, दामेश्वर साहू, विकेश साहू आदि उपस्थित रहे।