प्रमोद दुबे
महासमुंद। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर “मोर बूथ-मोर अभियान” भाजपा सदस्यता दिलाया। तुषार साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी हम सभी के आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म माननवाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए काम कर रहे हैं। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा, जिसके लिए हम पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।तुषार साहू ने सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीण को पार्टी की सदस्यता दिलाई और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा हर 6 साल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ – मोर अभियान के तहत सदस्यों के नवीनीकरण का कार्य, पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
