छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने भरा कांग्रेसियों में जोश।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद: विगत दिनों कांग्रेस संगठन एवं त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के संदर्भ में सह प्रभारी विजय जांगिड़ महासमुंद कांग्रेस भवन पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के द्वारा आयोजित इस बैठक में जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरी पंचायती राज में मजबूती के साथ कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए एवं उनके समर्थित उम्मीदवारों को पंचायती स्तर पर सफलता प्रदान हो इसके लिए गुरमंत्र दिया। जांगिड़ ने कहा की कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखा जाएगा, समर्पित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी नगरी निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके कार्य एवं कांग्रेस के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए तवज्जो दी जाएगी। जांगिड़ ने यह भी कहा कि संगठन हमेशा सत्ता की कुंजी होती है और कार्यकर्ता उसके धरोहर होते हैं। जांगिड़ ने संगठन संबंधी विचार व्यक्त करते हुए समय-समय पर कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की गुजारिश कार्यकर्ताओं से की और यह भी हिदायत दी की संस्था हमारे भविष्य संवारने का एक बहुत अच्छा आधार है इसलिए हमें संस्था के साथ जड़ से जुड़कर काम करना चाहिए उसके प्रति हमेशा समर्पण व संघर्ष की भावना जागृत रहनी चाहिए कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पद और सम्मान पाने के बाद संस्था को भूल जाते हैं (उनका इशारा कांग्रेस को छोड़कर गए लोगो के लिए था) लेकिन ऐसे लोगों को जनता पहचानती हैं और हमसे दोबारा ऐसी चुक ना हो इस पर हम सभी को ध्यान रखने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि आदमी अपने कार्यों से बड़ा होता है किसी पद से नहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने बैठक के विषय वस्तु पर प्रकाश डालने के पश्चात अपने साढे चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। डॉक्टर रश्मि चंद्राकर ने अपने संगठन पदाधिकारी के साथ-साथ कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया कि जिनके कारण प्रत्येक आयोजन व आंदोलन सफल हुए साथ ही साथ प्रदेश में महासमुंद जिला का नाम सदस्यता अभियान में, ऑनलाइन सदस्यता में शिखर पर रहा यह कांग्रेस के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम रहा है। आगामी नगरी निकाय चुनाव तथा पंचायत चुनाव के संदर्भ में जिला अध्यक्ष ने कहा विगत 10 माह की भाजपा शासन को देखकर जनता मैं नाराजगी का माहौल है उन्हें समझ में आ गया है कि कांग्रेस का शासन बेहतर था जनता में नाराजगी का लाभ कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा हमें जरूरत है तो लोगों को बीच जाकर इस उनकी समस्याओं पर काम करने की। इस अवसर पर खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने विजय जांगिड़ जी और कार्यकर्ताओं के मध्य अपनी बात रखते हुए कहा कि आज में जो कुछ भी हूं वह कांग्रेस व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भरोसे हूं मेरा मानना है कि जब कभी भी चुनावी प्रक्रिया हो कार्यकर्ता को जीत हार नजरअंदाज करते हुए लोकतंत्र के पर्व में भाग लेना चाहिए। कई बार बड़ी चुनौतीयो को भी छोटे से प्रयासों से निपटा जा सकता है मैं कार्यकर्ताओं से आवाह्न करता हूं कि भाजपा के सत्ता से हम डरने वाले नहीं है हम उनका हर परिस्थितियों में मुकाबला करेंगे। यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। सरायपाली विधायक चतुरी नंद ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि मैं सेवा के साथ जब कभी भी संघर्ष की बात आई है तब मैंने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर काम किया परिणाम स्वरूप कांग्रेस ने मुझे टिकट देकर विधायक बनाया और जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला। संगठन में पद छोटा या बड़ा नहीं होता प्रत्येक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है साथ ही साथ हर वह कार्य जिसे संस्था के द्वारा सौंपा जाए और उसे इमानदारी से किया जाए तो पहचान और परिणाम दोनों मिलते हैं। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने उपस्थित कांग्रेस जनों को पूर्व कांग्रेस की सरकार की योजनाओं को ध्यान दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी त्रिस्तरी पंचायती चुनाव में जुड़ने की बात कही और कहा गत विधानसभा मे हम चुनाव जरूर हारे हैं मगर हिम्मत नहीं हारे हैं उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को लेकर क्षेत्र की जनता के बीच जाने की बात कार्यकर्ताओं से की। पूर्व विधायक चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि संगठन के दिशा निर्देशों का प्रत्येक कार्यकर्ता को अक्षरसा पालन करना चाहिए जिससे कि कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम छोर तक पहुंचाया जा सके। उक्त बैठक को अमरजीत चावला ने भी संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। बैठक में केशव चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, जिला प्रभारी दिनेश यदु, विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, नरेंद्र सेन, ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहित ध्रुव आदि ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने क्रमबद्ध किया और आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस भवन का हाल कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा हुआ था कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा भी वहां रखी और संगठन एवं प्रमुख नेताओं से कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस जिला स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से सह प्रभारी विजय जांगिड़ जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर विधायक द्वारकाधीश यादव विधायक चातुरी नंद पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित ध्रुव जिला प्रभारी दिनेश यदु विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सेन जिला प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा जिला महामंत्री संजय शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल ब्लॉक अध्यक्ष ढेलु निषाद ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष विजय साहू ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह दीवान नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला श्रीमती सती साहू श्रीमती लक्ष्मी देवांगन श्रीमती नैनी ठाकुर अंकित बागबाहरा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज कांत साहू प्रवीण चंद्राकर श्रीमती ममता चंद्राकर वीरेंद्र चंद्राकर पूर्व पार्षद विजय साव पार्षद अमन चंद्राकर पार्षद निखिलकांत साहू एनएससयूआई जिला अध्यक्ष शहबाज रजवानी सचिन गायकवाड टोमन सिंह कागजी गौरव चंद्राकर सुनील चंद्राकर प्रदीप चंद्राकर नितेंद्र बनर्जी जफर उल्लाह खान अनीश रजवानी तरुण साहू अनुराग चंद्राकर युवराज साहू निखिल चंद्राकर सोनम बांसोड़ लक्ष्मी सोनी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दारा साहू माया पांडे बसंत चंद्राकर नारायण नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।

बैठक पूर्व जांगिड़ का हुआ भव्य स्वागत

सह प्रभारी विजय जांगिड़ के प्रथम आगमन पर कांग्रेस जनों में भरपूर जोश देखा गया इस अवसर पर जांगिड़ का जगह-जगह पुष्पमाला व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया जैसे ही जांगिड़ का काफिला कार्यकर्ताओं के साथ बस स्टैंड में पहुंचा वहां पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं समर्थकों के द्वारा स्वागत किया गया पश्चात नेहरू चौक में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने संगठन प्रमुखो के साथ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के साथ आतिशी स्वागत किया एवं मुख्य द्वार पर ब्लॉक अध्यक्षो एवं अन्य कांग्रेस जनों के द्वारा भी जांगिड़ को फूलों से लाद दिया गया पश्चात बैठक में लगभग 20 मिनट तक जांगिड़ का स्वागत का क्रम निरंतर जारी रहा।