वृक्ष मित्र सम्मान से पूरन लाल साहू सम्मानित।

फिंगेश्वर :–छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच द्वारा पर्यावरण संवर्धन हेतु वृक्ष लगाओ,धरती बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आम लोगों से अपील की गई कि अपने स्तर पर प्रकृति की रक्षा कर उसे हरा भरा बनाने में सहयोग प्रदान करें. इस मुहिम में सहभागी बनने वाले व्यक्तियों का ऑनलाइन वृक्ष मित्र सम्मान 2024 से नवाज़ा गया. इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिजली के प्राचार्य पूरन लाल साहू को वृक्षारोपण,पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं पर्यावरण संवर्धन में सहभागिता के लिए वृक्ष मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया.वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते का कहना है कि जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है.आज वृक्षों की लगातार अंधाधुंध कटाई होने के कारण पर्यावरण असंतुलन हो गया है जिनके कारण मानव जीवन पर खतरा मंडराने लगा है, अतः सभी को पेड़ पौधे लगाते हुए उनका संरक्षण करना चाहिए.इसलिए वृक्ष लगाओ अभियान हमारी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है.