भूपेन्द्र सिन्हा
छुरा :– प्रदेश के कवर्धा जिला में जेल मे बंद कैदी के मौत के विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बंद का असर छुरा नगर मे देखने को मिला प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध मे नगर बंद को 12 बजे तक सहयोग मिला, आज सुबह से ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता नगर मे घूम कर बंद के लिये समर्थन मांगा जिसपर नगर के व्यापारियों ने समर्थन कर अपनी दुकाने बंद रखी।

कांग्रेस नेता रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश मे कानून व्यवस्था बनाने मे असफल है। कांग्रेस नेता मक्खू दीक्षित ने कहा कि प्रदेश मे कानून नाम कि कोई चीज नहीं बची है प्रदेश मे हत्या, बलात्कार, चोरी डकैती आम हो गई है आम जनता सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस नेता अब्दुल समद खान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा बंद के समर्थन मे व्यापरियो द्वारा बंद का समर्थन कर दुकान बंद रखने पर व्यापारियो का आभार व्यक्त किया।नगर बंद के कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अब्दुल समद खान रिजवी, वरिष्ठ कांग्रेसी मक्खू दीक्षित, रमेश शर्मा,पार्षद व नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव,पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत समीम खान, सलीम मेमन,अशोक दीक्षित वरिष्ठ कांग्रेसी व पत्रकार, सेवा दल प्रदेश सचिव नियाज़ अहमद,चमन साहू,नसीब खान, देवसिंग नेताम,शांतनु देवांगन,पूर्व एल्डरमैन लोकेश्वर वर्मा,विकेश परिहार, संदीप सोनी,बंटी साहिल,यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भागीरती साहू,अफजल खान,अखिल चौबे,शैलेंद्र दीक्षित,चेतन ठाकुर बिरनीबाहरा,टिकेश्वर सिन्हा,रितेश दीक्षित जिलाध्यक्ष एन एस यू आई गरियाबंद,ललित दीवान,धनी साहू,संतोष,कुमार ध्रुव,राजकुमारी सोनी,देश बाई ध्रुव,लक्ष्मी दीवान,कुमारी साहू,देवी ध्रुव,राज बाई,कलाम खान,हरीराम सिन्हा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
