( युवा वर्ग में भी दिख रही एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर नाराजगी )
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद में पांच एल्डरमैनो की नियुक्ति की सूची आखिरकार कई राजनेतिक कयासों के बाद जारी हो ही गई । किरंदुल नगर में लगातार जारी बारिश के बीच किरंदुल नगर पालिका परिषद में नियुक्त हुए एल्डरमैनो को मोबाइल और व्हाट्सएप में बधाई देने के सिलसिले के बीच होटलों में चाय की चुस्की के बीच नामांकित पार्षदों की नियुक्ति को लेकर नगर का सियासी पारा मूसलाधार बारिश में भी गरमाया हुआ ।सियासी नज़र के हिसाब से पान ठेलों और होटलों में चल रही चर्चाओं में राजनीति से सरोकार रखने वाले रणनीतिकारों का कहना है कि जब लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ साथ पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डो के चुनावों में आरक्षण को तरजीह दी जाती हैं तो एल्डरमैन की नियुक्ति के आरक्षण क्यों नहीं लागू होता है ।उल्लेखनीय हैं कि किरंदुल नगर पालिका परिषद में नवनियुक्त पांच एल्डरमैनो की नियुक्ति में अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसी भी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से नगर का सियासी पारा गरमाया हुआ है साथ ही राजनेतिक चर्चाओं के अनुसार जिस भाजपा पार्टी में राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल अध्यक्ष के पद तक युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है तो इस बार प्रदेश के साथ साथ नगर में भी भाजपा के काबिज होने के पश्चात भी युवाओं को मौका नहीं मिलने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है ।
