*जंगल मे बीमार अव्यवस्था में मिला भालू,वन विभाग के टीम ने रेस्क्यू कर भालू को पिंजरे में कैदकर वन कार्यालय छुरा लाया, इलाज जारी।*
*संवाददाता:- यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा*
छुरा:- गरियाबंद वनमण्डल के छुरा वन परिक्षेत्र के ओडिसा सीमा से लगे ग्राम नवाडीह के जंगल मे एक भालू बीमार अवस्था में पड़ा था जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा छुरा वनपरिक्षेत्र अधिकारी एस. डी. दीवान को दी वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा एस डी दीवान द्वारा मामले की जानकारी गरियाबंद वनमण्डल के वनमण्डल अधिकारी मयंक अग्रवाल को दी गई वनमण्डलअधिकारी द्वारा बीमार पड़े भालू के उपचार के लिए तत्काल वनविभाग और डॉक्टरों की टीम को रवाना किया।रेस्क्यू टीम नवाडीह के जंगल पहुचकर बीमार पड़े भालू को पहले जाल डालकर लकड़ी से दबाया गया उसके बाद वन्यजीव चिकित्सक डॉ राकेश वर्मा द्वारा पहले भालू को बेहोश करने का इंजेक्शन दिया गया साथ ही बीमार पड़े भालू को उपचार के लिए भी इंजेक्शन दिया गया भालू के बेहोस होने के बाद वनविभाग के टीम ने भालू को पिंजरे में कैद करके वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाया गया जहा बीमार भालू का इलाज जारी है। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि भालू की यह स्थिति अत्यधिक गर्मी की वजह से हुई है अभी इंजेक्शन दिया गया है कुछ समय बाद भालू की ठीक होने की संभावना है। इस पूरी कार्यवाही में वनविभाग के एस. डी. ओ. विश्वनाथ मुखर्जी, वनपरिक्षेत्र अधिकारी छुरा एस. डी. दीवान,यादराम सिन्हा,वनपरिक्षेत्र परसुली से दुर्गा दीक्षित, डोमार साहू, रज्जू ध्रुव,खिलेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
इस सम्बंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी छुरा एस. डी. दीवान से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि बीमार भालू को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी इलाज के बाद स्थिति अभी कुछ ठीक है अभी खाना और इंजेक्शन दिया गया है अगर कल तक रिकवर हो जाता है तो भालू को जंगल मे छोड़ दिया जाएगा अगर रिकवर नही हो पाया तो भालू को नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया जाएगा।
