स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश, किया पौधारोपण।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा :- स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर नगरवासियों को प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत सरकार आवास एवम शहरी कार्य मंत्रालय तथा छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवम विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार राज्य के नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। पखवाड़े के प्रथम दिन स्वच्छता रथ को नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव एवम अधिकारी, कर्मचारियों के उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से रसेला रोड में सफाई कर स्वेच्छिक श्रमदान किया गया। मुक्तिधाम, राजा तालाब एवं नया तालाब के पास एक पेड़ मां के नाम थीम पर स्काउट गाइड के सहयोग से पौधारोपण किया गया। आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा द्वारा बस स्टेंड से लेकर राजा तालाब तक रैली निकाली गई। लोगों को तालाब में बने स्वच्छ विषर्जन कुंड में पूजा सामग्री डालने हेतु जागरूक किया गया। नारों के साथ नगरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम, जितेंद्र पाटकर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, आदर्श विद्यालय से वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला प्रशिक्षण आयुक्त अर्जुन धनंजय सिन्हा, शिक्षक उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील पांडे, शीतल चंद्राकर, रामाधार यादव,धनेश्वर नाग,नामेश साहू,मनोज दुबे,कमलेश सिन्हा, मेघराज यादव, पीली बाई, स्काउट गाइड, बाल संसद के पदाधिकारी, स्वच्छता मित्र एवं बड़ी संख्या में बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली।