विश्वकर्मा राजमिस्त्री कल्याण संघ छुरा द्वारा विश्वकर्मा पूजा धूमधाम मनाया गया।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा:- विश्वकर्मा राजमिस्त्री कल्याण संघ प.क्र. 11380 के तत्वाधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर के बस स्टैंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मनाया गया, जिसमे सुबह से संघ के लोग कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए थे, तत्पश्चात विश्वकर्मा देव की पूजा अर्चना किया गया,

पूजा अर्चना में राजमहल से यशपेंद्र शाह जी पार्षद हरीश यादव , भोलेशंकर जायसवाल, समिति के सरक्षक अशोक दीक्षित, अध्यक्ष हरीराम सिन्हा, उपाध्यक्ष देवलाल साहू, उपाध्यक्ष गिरधारी यादव, विमल ठाकुर, सचिव संतुराम ध्रुव, सह सचिव महेश नायक, कोषाध्यक्ष गैंदूराम यादव, विदेशी ध्रुव, जयकिशन, राधे निषाद, सुराज सिंह ठाकुर, पप्पू निर्मलकर, हुमन सिन्हा, मनोहर विश्वकर्मा, राजकुमार, दयालाल सिन्हा, विदेशी साहू, चमन साहू, नथेल साहू,पुजारी खम्हान महराज, राम भाई, बजरंग लालसिंह एवम् समस्त संघ के लोग उपस्थित रहे।