युवा संसद प्रतियोगिता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

राजिम :–लोक शिक्षण संचनालय रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद आनंद कुमार सारस्वत जिला मिशन समय खेल सिंह नायक के मार्गदर्शन में युवा संसद प्रतियोगिता 2024 के आयोजन हेतु जिला स्तर प्रशिक्षण युवा सांसद प्रभारी का एक दिवसीय शासकीय हाई स्कूल मालगांव में आयोजित किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर ज्ञानेंद्र शर्मा सतीश मालवीय श्याम सुंदर जायसवाल विजय ठाकुर उपस्थित थे जिसमें संसदीय कार्य मंत्रालय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने अनुशासन विचारों के प्रति सहिष्णुता आदि विषयों पर चर्चा किया गया इस विषय पर विस्तार से बताया गया मास्टर ट्रेनर सतीश मालवीय ने पी पी टी के द्वारा सभी बिंदुओं को विस्तार से समझाया जिसमें विद्यार्थियों की संख्या, बैठने का ढंग, प्रस्तुतीकरण, ध्यानाकर्षण,प्रश्न काल, समयावधि,प्रोटोकॉल आदेशों पर प्रशिक्षित किया गया है जिससे प्रभारियों को प्रतियोगिता आयोजित करने में सुविधा हो और बहुत ही अच्छे तरीके से युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके यह प्रतियोगिता पहले संकुल स्तर पर संकुल प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा फिर विकासखंड पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में एवं जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन से बच्चों को संसदीय कार्य की जानकारी हो एवं अपनी संसदीय प्रणाली को समझे इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से जिला कीड़ा अधिकारी उत्तम कुमार नेताम शासकीय हाई स्कूल मालगांव प्रभारी प्राचार्य सतीश तिवारी जिले से आए प्रभारी शिक्षक का प्रमुख रूप से उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र शर्मा ने किया मास्टर ट्रेनर के रूप में सतीश मालवीय श्याम सुंदर जायसवाल विजय ठाकुर इसमें आए प्रशिक्षक में दिनेश निर्मलकर, प्रमिला शुक्ला ,माया देवी ,किशोर साहू नरेंद्र वर्मा ऋषि साव अनिमेष साहू अमित साहू मंगल साहू किरण सारथी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।