मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कवर्धा पहुँचे, हैलीपैड में हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

कवर्धा – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय का हैलीपेड में पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, सामाज के पदाधिकारियों और जिला के अधिकारियो ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री धरमलाल कौशिक, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष  मनहरण कौशिक, पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  संतोष पटेल,  भुवनेश्वर चंद्राकर,  वीरेन्द्र साहू,  लालजी चंद्रवंशी,  मनीराम साहू,  हेमचंद्र चंद्रवंशी,  जसविंदर बग्गा सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ  शशि कुमार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज द्वारा आयोजित 53 वां केंद्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कवर्धा आए है।