उत्तर बस्तर कांकेर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बलराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों जिले के ग्राम गोटुलमुण्डा की महिला कृषक श्रीमती निर्मला भास्कर को आज श्री अन्न उत्पादक उत्कृष्ट कृषक सम्मान प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम मौजूद थे। महिला कृषक की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
