शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजिम –  इस कार्यक्रम में अधिवक्ता कोमल निषाद द्वारा विभिन्न महिलाओं के अधिकारों एवं उनसे संबंधित कानून का परिचय दिया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन क्रियान्वयन आदि की जानकारी भी दी गई। महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं अपने कानूनी अधिकार के संबंध में सुनकर बहुत ही उत्साहित हुए इस कार्यक्रम के दौरान उन्हें पाक्सो एक्ट घरेलू हिंसा अधिनियम रैंकिंग अधिनियम बालिकाओं के अधिकार के संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी बताया गया कि इन अधिकारों का हनन होने पर महिलाएं कहां पर शिकायत कर सकती हैं और उन्हें क्या-क्या कानूनी अधिकार प्राप्त हैं और मुफ्त में कौन-कौन सी कानूनी सहायता वे ले सकते हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन नंबर निशुल्क सहायता आदि के संबंध में भी बताया गया। इस दौरान कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत हुई खुलकर प्रश्न भी पूछे गए इस प्रकार यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह वर्धन रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्रीमती क्षमता शिल्पा चौहान सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र द्वारा किया गया। महाविद्यालय से डॉक्टर समीक्षा चंद्राकर सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान प्रदीप टंडन अतिथि सहायक अध्यापक राजनीति विज्ञान एवं प्रोफेसर चित्रा खोटे प्रोफेसर आकाश बागमरेप्रो डाहरु सोनकर आदि उपस्थित रहे।