सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – जिले के केल्हारी में 8 सितंबर दिन रविवार को एकल अभियान अंचल मनेद्रगढ़ संच केल्हारी द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके तहत संच स्तर एकल अभियान विद्यालय मे शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता मैं बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन हाईस्कूल मैदान केल्हारी में किया गया। जिसमें विभिन्न ग्रामों के 20 विद्यालयों से खेल के लिए 88 बालकों एवं बालिकाओं का आना हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं के मध्य कबड्डी,100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ के साथ में लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे खेलों का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश साहू (अंचल अभियान प्रमुख) ,मोहित राम संच प्रमुख साथ ही साथ प्रत्येक विद्यालय ग्राम के आचार्य भाई बहन उपस्थित रहे।
इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख राजेश साहू ने कहा कि बच्चों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी बड़ा महत्व है, आज देश में कई ऐसे प्रतिभागी हैं जो खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का कार्य किए हैं। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है, वही मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बताया कि पिछड़े दूरदराज गांव तक जो बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में आगे नहीं आ पाते उन बच्चों को एकल विद्यालयों के माध्यम से खेलों में आगे लाया जा सके,इसी को मद्देनजर रखते हुए स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।
