सालभर सरकार के बीत चुके भूपेश सरकार के पैसो की योजनाओं से भाजपाईं लूट रहे वाहवाही
फ़िंगेश्वर – छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने लगभग 1 वर्ष पूर्ण होने को आया है इस सरकार ने विकास के नाम पर शासन से कोई राशि जारी नहीं किया है जिससे नगर पंचायत का विकास रुक गया है उक्त बाते महिला ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष, पार्षद वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती सुनीता श्रीवास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही आगे श्रीमती श्रीवास ने कहा कि इसके पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगरों के विकास हेतु प्रत्येक नगर पंचायत को अधो संरचना मत अंतर्गत तीन-तीन करोड रुपए की घोषणा किया गया था। जिसके परी पालन में फिंगेश्वर नगर पंचायत को विगत दो वर्षों में कांग्रेस सरकार के मशा अनुरूप लगभग 6 करोड रुपए विकास कार्य करने तथा लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हेतु दिया गया था उसी कार्यकाल में फिंगेश्वर नगर का जबरदस्त विकास हुआ भूपेश सरकार में प्राप्त राशि से फिंगेश्वर नगर पंचायत में दो तालाब शीतल तालाब लालपुर गोकुल नगर वार्ड तथा गरीब नाथ तालाब में के सौंदर्य करण का कार्य हुआ है। इस प्रकार फिंगेश्वर नगर के प्रमुख मार्गो में चकाचक विद्युत पोल लगाकर लाइटिंग की व्यवस्था किया गया है तथा नाली सीसी रोड एवं पेयजल की समस्या का समाधान व्यापक रूप से स्थाई तौर पर किया गया है। फिंगेश्वर नगर में भूपेश शासन में विकास हेतु दी गई राशि से वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण तथा स्टेडियम का विस्तार सहित अन्य विकास कार्य हुए हैं परंतु जब से भाजपा की सरकार आई है तब से नगर पंचायत फिंगेश्वर में कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है तथा एक इट भी विकास के नाम पर नहीं रखा गया है। वर्तमान सरकार बातें बड़ी-बड़ी करती है पर नगरों का विकास जो कांग्रेस सरकार में हो रहा था उसमें भी स्वीकृत अप्रारम्भ कार्य को निस्तार कर दिया है पूर्व सरकार द्वारा आवंटित राशि में ही वर्तमान भाजपा सरकार अपना लेबर लगा कर देने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस सरकार में नागरिकता क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जे मकान झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे लोगों को राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा प्रदान किया गया था उक्त योजना को भी वर्तमान भाजपा सरकार ने बंद कर गरीबों के हितों कुठाराघात किया गया है गरीबों के सपनों को तोड़ने का काम भाजपा सरकार कर रही है जब से भाजपा सरकार बनी है तब से फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत नहीं हुआ है अखबारों में बड़ा-बड़ा समाचार पढ़ने को मिलता है कि इतने लाख आवास स्वीकृत किया गया है परंतु एक भी नया आवास वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों को नहीं मिला है। भाजपा सरकार मात्र दिखावा करती है फिंगेश्वर नगर का विकास में एक भी नया काम या राशि भाजपा सरकार आने से स्वीकृत नहीं हुआ है। कांग्रेस शासन काल में फिंगेश्वर सहित अन्य नगरी निकायों का समुचित विकास का पर्याप्त राशि शासन द्वारा उपलब्ध कराने से हुई है इसकी झलक नगर के गली मोहल्ले में घूम कर देखा जा सकता है परंतु बीजेपी की सरकार सिर्फ हवा हवाई बात करते हुए पुराना स्वीकृत कार्य तथा आवंटित राशि को अपना बताकर वहां वाही लूटने का काम कर रही है।
