पेंशनरों ने मनाया शिक्षक दिवस।

राजिम :–पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम के मासिक बैठक 5 सितम्बर को पेंशनर् भवन राजिम में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती,भगवान् राजिम लोचन, गणेश जी एवं सर्वपल्ली डां राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण तिलक चंदन कर दीप प्रज्ज्वलित करकेे किया गया मंचस्थ अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया.भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला गरियाबंद के तहत नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम में आए हुए खंड चिकित्सा अधिकारियों के तिलक चंदन से स्वागत किया गया.पेंशनर्स समाज में सदस्यता ग्रहण करने वाले गुलाम फारुख, बली राम साहू को श्री फल,गमछा एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम में आए डां चक्रधारी जी ने नेत्रदान कब कैसे करना है कब से मनाया जा रहा है इसपर विस्तार से प्रकाश डाला मृत्यु के कितने घंटे के अंदर निकाला जाता है.मृत्यु के सूचना कैसे भिजवाया जाता है.विस्तार से बताया.मंच से नेत्रदान करने वालों ने घोषणा किए पेंशनर् समाज के अध्यक्ष बैसाखू राम साहू,उपाध्यक्ष होरी लाल साहू,अंकेक्षक  राम  साहू जी ने नेत्रदान करने के लिए फार्म भरे.इसके बाद नीचे हाल में एक एक कर नेत्र परीक्षण कराते गए.माह में जन्म दिन वाले पेंशनर् साथियों को श्री फल, गमछा, बधाई पत्र एवं तिलक चंदन लगाकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कृत पेंशनर् शिक्षक डां मुन्ना लाल देवदास,राज्यपाल पुरस्कृत पेंशनर् शिक्षक गोपाल राम वर्मा,प्रेम लाल यदु को तिलक चंदन, श्री फल, गमछा एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया.पेंशनर् समाज तहसील शाखा राजिम के मुख्य सलाहकार विक्रम मेघवाल को श्रीफल गमछा तिलक चंदन लगाकर सम्मानित किया गया. मेघवानी अपने परिवार से मिलने विदेश गए थे जिसका संस्मरण सुनाया,इस खुशी में सभी पेंशनर साथियों को जलपान कराया.राजिम नगर के मोबाईल ब्यवसायी तौफीक अली ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभी पेंशनर् साथियों को गमछा भेंट कर एवं जलपान कराके सम्मानित किया सभी आदरणीय जनों ने हृदय से धन्यवाद किया.शिक्षक दिवस पर आर बी वर्मा जी ने अपने विचार ब्यक्त कर कविता पठन किया साहित्यकार  दिनेश ताम्रकार ने अपनी बात कविता के माध्यम से कहा, मुन्ना लाल देवदास ने सर्वपल्ली नाम के सामने लिखे जाने के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया, पेंशनर् समाज के संरक्षक  तिवारी जी ने सर्वपल्ली डां राधाकृष्णन के शिक्षकीय कार्य पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया.प्रवक्ता आर एल साहू ने अपने शिक्षकीय जीवन में किए गए उत्कृष्ट कार्यो पर प्रकाश दाऊ पेंशनर् समाज के अध्यक्ष बी आर साहू जी एक प्रस्ताव रखा जिसको बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया, एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नया सदस्यों को एवं माह में जन्म दिन वालो को हार्दिक बधाई दिया.कार्यक्रम के संचालन सचिव श्र्र् ब्यास नारायण चतुर्वेदी जी ने किया.आभार श्री सर्वे जी के द्वारा किया गया.कार्यक्रम के समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ.अंत में पेंशनर् समाज के सदस्य घनश्याम साहू के आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के लिए संवेदना व्यक्त किया गया.