सीआईएसएफ एनएमडीसी बीआईओएम बचेली में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन ।
बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – एनएमडीसी, बीआईओएम बचेली में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई की अग्निशमन शाखा द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। दिनांक 14 अप्रैल 2021 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इकाई प्रभारी कमाण्डेंट श्री नरपत सिंह द्वारा इस वर्ष के अग्नि सुरक्षा सूत्र
“MAINTENANCE OF FIRE SAFETY EQUIPMENT IS KEY TO MITIGATE
“अग्नि सुरक्षा उपकरणों का रखरखाव आग के खतरों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है”
के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 के दिन मुम्बई बंदरगाह में शहीद हुए अग्निशमन सेवा के शहीदो को श्रद्धांजली एवम श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाले प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष
नुकसान से बचा जा सके तथा संयत्र, समाज, राज्य तथा राष्ट्र समृद्धि में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सकें इसलिए इस सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा के प्रति
जागृति फैलाने के लिये इकाई की अग्निशमन शाखा द्वारा एनएमडीसी कर्मचारी,
प्रकाश विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे, एनएमडीसी
तथा केऔसुब कर्मचारियों के परिवारों की महिलाओं के लिये विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाओं तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन कोराना मानकों को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिसमें सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियागिताओं के विजेताओं को दिनांक 20 अप्रैल 2021 को आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह के दौरान, समारोह के मुख्य अतिथि श्री नरपत सिंह कमाण्डेंट सीआईएसएफ बीआईओएम बचेली द्वारा पुरस्कार वितरण करके सन्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि श्री नरपत सिंह कमाण्डेंट सीआईएसएफ बीआईओएम बचेली द्वारा उपस्थित एनएमडीसी कर्मचारी, केऔसुब के जवानों तथा वरिष्ठ पदाधिकारीयों को
संबोधित करते हुये इकाई के अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों के कार्यो को सराहा और अपील किया की सभी को स्वयं की तथा संयत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरेलु सुरक्षा उपायों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रावधानों का कडाई से पालन करना चाहियें ताकि अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाले प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष नुकसान से बचा जा सके तथा संयत्र, समाज, राज्य तथा राष्ट्र समृद्धि में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सकें। उप कमाण्डेंट श्री सौरव जोशी द्वारा समापन समारोह के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

