*कृषि विज्ञान केंद्र में सहायक ग्रेड 1 व 2 में गड़बड़ी की शिकायत के साक्ष्य प्रस्तुत करने के 04 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही*

*पूर्व में हुई थी कलेक्टर से शिकायत,विभाग ने मानी अपनी भूल पर नहीं किया सही न्याय ?*

*संवाददाता:- अनीश सोलंकी*

छुरा:- जिला मुख्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र में सहायक ग्रेड 1 व सहायक ग्रेड 2 को लेकर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी कि शिकायत गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर आवेदक प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा किया गया था ।
कलेक्टर निलेश क्षीरसागर द्वारा इसे संज्ञान में लेते हुए उक्त मामले पर जांच अधिकारी जिला पंचायत सीईओ को बनाया गया था ।
________________________________________
आपको बात दें कि प्रदीप कुमार सिन्हा द्वारा कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के समक्ष दिनांक 07/12/2020 को लिखित शिकायत में बताया गया था कि कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में संविदा भर्ती के लिए सहायक ग्रेड 1 और 2 हेतु परीक्षा हुई थी जिसमें उसके स्कोर कार्ड के साथ छेड़छाड़ किया गया है ।जिसके चलते उसे योग्यता होते हुए भी उसके पद पर उसे भर्ती नहीं दिया गया है ।
जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत सीईओ को जांच के लिए कहा गया था ।
जांच में विभाग की त्रुटि सही पाया गया जिसे खुद विभाग के अधिकारी ईश्वर सिंह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद को पत्र लिखकर भूल होना लेख किया गया है ।
—————————————————————–
कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी ने भूल होना तो स्वीकार किया पर वह भूल क्या थी यह स्पष्ट नहीं किया है ।
————————————————————-
सवाल : (1) कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी ने कलेक्टर से हुई शिकायत के बाद शिकायतकर्ता को सहायक ग्रेड 2 के पोस्ट पर क्यों रखा ?

(2) क्या संबंधित अधिकारी ने स्कोर कार्ड में हुई त्रुटि के भूल को सुधार कर प्रार्थी को सहायक ग्रेड 2 की पोस्ट दी है ?
—————————————————————–

यदि ऐसा है तो स्कोर कार्ड के छेड़छाड़ की शिकायत सही थी । जिसे अधिकारी द्वारा पारदर्शिता में नहीं लाया गया है जबकि त्रुटि सुधार स्कोर कार्ड में ही किया जाना था । जबकि त्रुटि सुधार के बाद प्राप्त अंक सहायक ग्रेड 1 का हकदार प्रदीप कुमार सिन्हा है । और अभी वर्तमान में जिस अभ्यर्थी को सहायक ग्रेड 1 की पोस्ट पर नियुक्त किया गया है उसका कुल प्राप्तांक का प्रतिशत कम है ।
शिकायत के पूर्व प्रदीप कुमार सिन्हा का प्राप्तांक 76.9 था जिसके चलते उसकी भर्ती नहीं लिया गया था । स्कोर कार्ड में प्रदीप कुमार सिन्हा का कुल प्राप्तांक में 20 अंक को नहीं जोड़ा गया था जिसे लेकर उसने कलेक्टर से शिकायत किया था ।
स्कोर कार्ड में कुल प्राप्तांक का योग 96.9 था । जिसमे 20 नंबर को नहीं जोड़ा गया था और 76.9 कर दिया गया था ।
जिसे सुधार के बाद भूल स्वीकारते हुए सहायक ग्रेड 2 में शिकायत करने पर प्रदीप कुमार सिन्हा को भर्ती भी कर लिया गया जो अब भी सही नहीं है।
जबकि अभी सहायक ग्रेड 1 पर पदस्थ तुमित कुमार श्रीवास का कुल प्राप्तांक प्रतिशत है 79.9 तो सहायक ग्रेड 1 में इसकी नियुक्ति कैसे कर दिया गया है । अधिकारी द्वारा पारदर्शिता को दरकिनार करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया है कि एक अन्य व्यक्ति को किस त्रुटि के आधार पर नियुक्ति दी भी और हटा भी दिया गया । और तो और एक महीने का नोटिस भी उन्हीं को भेज दिया गया है यह अन्य व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि कुमारी सुमन शर्मा है जिसे सहायक ग्रेड 2 में रखा गया था और कलेक्टर से हुई शिकायत के बाद हटा दिया गया है ।
_______________________________________
अधिकारी ने अपने त्रुटि पर अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद को लिखा पत्र

सहायक ग्रेड 1 एवं 2 के भर्ती प्रक्रिया के संबंध मे ।

विषयांतर्गत लेख है कि त्रुटि प्रक्रिया में अपने विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन उपरांत गलती सुधारी जा चुकी है । जिस व्यक्ति को अनजाने में नियुक्ति दी गई थी उसे । एक माह का नोटिस दिनांक 10.01.2021 को दिया जा गुका है एवं 1 माह पूर्ण होने पर दिनांक 19.07.2021 को संबंधित व्यक्ति को नियुक्ति दिया जाना प्रस्तावित है।
—————————————————————
पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि त्रुटि सुधार में क्या किया गया है ।