गरियाबंद जिला में बनेगा 300 बेड का कोविड-19 अस्पताल,  कांग्रेस के युवा नेता विकास तिवारी ने  मुख्यमंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री व विधायक के प्रति जताया आभार

  1. गरियाबंद जिला में बनेगा 300 बेड का कोविड-19 अस्पताल,  कांग्रेस के युवा नेता विकास तिवारी ने  मुख्यमंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री व विधायक के प्रति जताया आभार
    0 हॉस्पिटल के लिए ढाई करोड़ स्वीकृत
    0 आॅक्सीजन प्लांट के लिए मिले एक करोड़

गरियाबंद-जिले में तीन सौ बिस्तर का कोविड-19 अस्पताल की स्वीकृति मिली हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ढाई करोड़ स्वीकृत किए हैं। यह रायपुर और दुर्ग जिला के बाद मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है। साथ ही आक्सीजन प्लांट के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति मिली है। इनके अलावा तीन नए एंबुलेस की सौगात जिलेवासियों को मिली है।
कांग्रेस के युवा नेता विकास तिवारी ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक अमितेश शुक्ल के प्रयास से जिला स्तर पर 300 बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल की मंजूरी मिली है । यह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होगा ताकि गरियाबंद जिला के लोगों को इलाज कराने के लिए अब इधर-उधर भटकना ना पड़े। उन्होंने बताया कि 3 नए एंबुलेंस की भी स्वीकृति मिली है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिला को ढाई करोड़ रुपए की स्वीकृति दिलाई है । वहीं नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा एक करोड़ रुपए जिले के कोविड मरीजों के लिए आॅक्सीजन प्लांट की व्यवस्था हेतु मंजूरी मिली है। श्री  तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सजगता एवं शासन प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के चलते जिला में कोरोना मरीज की संख्या में कमी आई है। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में  अमितेश शुक्ला लगातार जिले की समस्या को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास रख रहे हैं और प्राथमिकता क्रम में यहां स्वास्थ्य से लेकर किसानों की पीड़ा को रख रहे हैं। बता दे कि रायपुर व दुर्ग जिला के बाद सबसे बड़ी राशि मुख्यमंत्री बघेल ने गरियाबंद जिला को प्रदान की है,जिसके लिए जिले के आम जनता एवं विकास तिवारी ने मुख्यमंत्री,प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अमितेश शुक्ल प्रति आभार व्यक्त किया है।