स. शि. मं. नवापारा में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ कार्यकम आयोजित किए गए।
नवापारा राजिम – सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गोपाल यादव प्रधान पाठक नवीन प्राथमिक शाला,अध्यक्षता प्रफुल्ल दुबे श्री राम जानकी शिक्षण समिति उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि अंजू अग्रवाल समाज सेवी, ओमकुमारी साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 02, नवापारा ।ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों को श्रीफल भेंट कर तिलक वंदन कर स्वागत कन्या भारती/किशोर भारती प्रमूख पायल साहू, और विनय साहू ने किया।
अपने उद्बोधन में गोपाल यादव ने कहा कि_

ग्रीन आर्मी एक संस्था नही विचार हैं।इस संसार में जन्म लिए हर मनुष्य पर धरती मां का कर्ज हैं। पेड़ पानी, वायु, एवम मिट्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें यही ग्रीन आर्मी हैं। हमारा संकल्प हरियर छत्तीसगढ़ हैं।जिसके अंतर्गत प्रत्येक गांव कस्बों में हरियाली लाना है। हमारे आदर्श डा. ए. पी. जे अबुल कलाम, स्वामी विवेकानंद, एवम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी हैं।जिन्होंने हमें सपनो की ताकत, संकल्प शक्ति, और उन्हे प्राप्त करने के लिए अहिंसात्मक संघर्ष का रास्ता बताया। पर्यावरण जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रकृति का हमें शोषण नही करना हैं संरक्षण करना हैं।
प्रफुल्ल दुबे ने कहा कि _आज हम जिस वातावरण में है वहां का वातावरण दूषित हैं।आज प्रगति के साथ विनाश भी हुए हैं ।प्रकृति को नुकसान पहुंचाने का ही परीणाम हैं की, बाढ़ ,भूकंप ज्वाला, आदि की घटनाएं असमय हो रहे हैं।अगर हम अब भी जागरुक नहीं हुए तो समस्त मानव विनाश के कगार पर पहुंच जायेंगे। ग्रीन आर्मी के मुख्य चार कार्य हैं _ग्रीन विंग वृक्षारोपण एवम संरक्षण, ब्ल्यू विंग जल संरक्षण, व्हाईट विंग पॉलिथीन मुक्त राज्य, ब्राउन विंग प्रदूषण नियंत्रण। अधिक से अधिक उपयोगी पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा का दायित्व भी लीजिए।
जिला प्रतिनिधि रूपेंद्र साहू ने कहा कि_ पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग बंद करें,पालीथीन के बदले थैला लेकर बाजार जाएं, पानी की व्यर्थ बर्बादी को रोकें, तालाबों का संरक्षण करें, कचरा को नाली व रोड पर न फेंके ।
पार्षद ओमकुमारी ने कहा की _हम सभी मनुष्य हैं जिनमे अपार शक्ति हैं मिलकर हम इस धरती को स्वर्ग बना सकते हैं। एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं, घर_ घर नर्सरी हर घर नर्सरी हो, वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति लोगो को जागरुक करें, तालाब, गार्डन एवम उचित स्थानों पर पीपल बरगद लगाएं।
अंजू अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन संस्थापक एवम अध्यक्ष अमिताभ दुबे ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ के नेतृत्व में किया जा रहा हैं उन्होंने सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर अतिथिगण,प्राचार्य एवम विद्यार्थियो ने मिलकर आम ,पीपल ,बरगद ,नीम समी आदि के पौधे लगाएं गए।विद्यालय को पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता एवम अनुबंध प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक नरेश यादव एवम आभार प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने किया। इस अवसर पर शिक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, दीपक देवांगन, नारायण पटेल, नरेंद्र साहू, रेणु कुमार निर्मलकर, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू संजय सोनी, नेहा सोनकर,लोमेश साहू, चेतन साहू परमेश्वर सिन्हा आदि उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।
