कोरोना वैक्सिनेशन में तेजी लाने बनाये गये 7 नये सेंटर।

कोरोना वैक्सिनेशन में तेजी लाने बनाये गये 7 नये सेंटर।
एस के मिनोचा:

कोरिया /मनेन्द्रगढ़। इस समय पूरा देश और प्रदेश कोरोना वायरस की चपेट में है।हर जगह कोरोना वायरस के संक्रमण और बचाव के लिये वैक्सीन लगाने का काम जारी है। मनेन्द्रगढ़ में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और केंद्रीय चिकित्सालय में भी वैक्सीन लगाने का काम चल रहा था लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नयनतारा तोमर ने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर 7 नये सेंटर में वैक्सिनेशन की अनुमति दे दी है। आपको बता दे की
कोरोना की रोकथाम के लिये नगर पालिका परिषद् के द्वारा
जनता में तेजी से फैलते इस संक्रमण को लेकर
अनुविभागीय अधिकारी रा. मनेन्द्रगढ़ द्वारा सूचना जारी करते हुये कोविड 19 वैक्सीनेशन पार्षदों को वैक्सीनेशन की पर्ची जारी करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिये अपने अपने वार्डो में सक्रिय होने और 19 अप्रैल सोमवार से 21 अप्रैल तक आयोजित
टीकाकरण सत्र को सफल बनाने की बात कही है।

ये होंगे वैक्सिनेशन सेंटर

मंगलभवन वार्ड क्र.01,
वार्ड क्र.04, पुराना सेंटर
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
नगर पालिका कार्यालय मनेन्द्रगढ़,
नि:शक्तजन भवन
वार्ड क्र.09, मंगलभवन
केन्द्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़
नवीन नगर पालिका कार्यालय
प्राथमिक शाला वार्ड क्र 16
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर समस्त नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है।