प्रमोद दुबे
महासमुंद। पिछले दो दिनों में जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं सहित एक किसान की मौत हो गईए वहीं पांच घायल हो गए।पुलिस ने पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक सरायपाली क्षेत्र के ग्राम रिमजी में गाज से खेत में काम करने गए एक किसान की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार सुबह 7 बजे नरोत्तम पटेल पिता, मां और गांव के एक व्यक्ति के साथ खेत की निंदाई करने गया था। इस दौरान दोपहर साढ़े 3बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से नरोत्तम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई व उनके पिताए मां और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेत में काम कर रहे मजदूरों ने घायलों को 108 संजीवनी वाहन से उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरी घटना बुंदेली चौकी अंतर्गत ग्राम फरौदा की है। यहाँ गुरूवार सुबह लगभग 8 बजे खेत में निंदाई कराने गई 35 वर्षीय महिला कालिंदी बाई साहू की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मौत हो गई। वह मजदूरों को साथ लेकर खेत में निंदाई कराने गई थी। तेज बारिश व आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट से वह मजदूरों के साथ निकल कर घर जाने सड़क तक आ गई थी। लेकिन, भूल आई चप्पल को लेने खेत वापस जा पहुंची। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। बाद तत्काल उन्हें एम्बुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सरायपाली थाना अंर्तगत ग्राम बलौदा में सुभद्रा रौतिया (55) पति पुरूषोत्तम रौतिया एवं एक युवती खेत में काम करने गए थे। इसी बीच दोपहर लगभग ढाई बजे गाज गिरने पर तीनों दूर छिटक गए। सुभद्रा पर गाज गिरी जिससे मौके पर ही उनकी मौतहो गई जबकि पति पुरुषोत्तम घायल हो गए ।
