प्रमोद दुबे
महासमुंद – एच.डी.एफ.सी बैक परिवर्तन के सहयोग से “स्त्री” परियोजना अंतर्गत जी.टी.भारत एल.एल. पी. एवं बिहान संस्था के सहयोग से गठित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री विनय कुमार लगेंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। एच.डी.एफ.सी बैंक परिवर्तन के सहयोग से “स्त्री” परियोजना अन्तगर्त जी.टी. संस्था एवं बिहान के सहयोग से महासमुंद जिले में 5 महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमि. का गठन फॉर्मर प्रोड्यूसर अधिनियम 2013 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। जिसमें सभी 5 महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमि. के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने अपने महिला उत्पादक कंपनी का प्रतिनिधित्व किया गया। कार्यक्रम में 5 महिला उत्पादक कंपनी मुस्कान अग्रणी महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बसना, महासमुंद महाशक्ति महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बडगांव, सरायपाली स्वाभिमान महिला किसान उत्पादक कंपनी सरायपाली, माँ खल्लारी महिला कृषक उत्पादक कंपनी लिमिटेड बागबाहरा ,साधन्या महिला कृषक उत्पादक कंपनी पिथोरा के सदस्यो द्वारा कृषि उत्पाद की प्रदर्शनीय लगाई गई। कलेक्टर विनय कुमार लगेंह व जिला पंचायत सी.ईओ. श्री एस आलोक द्वारा प्रत्येक कंपनी के उत्पाद का अवलोकन किया गया. उन्होंने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से चर्चा की एवं कंपनी के उत्पाद को ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर ध्यान देने के निर्देश दिए।साथ ही मोर्केटिग के लिए जी.टी. संस्था के प्रतिनिधयों को ऑनलाइन और ऑफ लाइन मार्केटिग करने में सहयोग की बात कही। कलेक्टर व जिला पंचायत सी.ई.ओ. द्वारा ‘स्त्री” परियोजना अन्तगर्त गठित महिला किसान उत्पादक कंपनी की विकास यात्रा अन्तगर्त बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ।
