छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने बी.ई.ओ.को ज्ञापन सौंपा

फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई फिंगेश्वर द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा.इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों के सभी स्वत्वों वाले का तुरंत निराकरण कर शीघ्र भुगतान करते हुए सभी शिक्षकों को नियमित रूप से भुगतान किया जावे.समयमान वेतनमान, गृहभाड़ा भत्ता के एरियर्स राशि को लाभान्वितों के खाते में शीघ्र ही जमा किया जावे.युक्ति युक्तकरण क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता रखी जावे एवं संभावित प्रभावितों का पक्ष को सुनते हुए सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति हेतु इच्छुक शिक्षकों के आवेदन को संकुल के माध्यम से स्वीकार किया जावे. इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एम. आर.खान,शिवकुमार सिन्हा तहसील शाखा अध्यक्ष राजिम, आलोक शर्मा विकासखंड शाखा अध्यक्ष,हुकुम सिन्हा संरक्षक चंद्रशेखर मिश्रा संरक्षक,यशवंत साहू सचिव, सियाराम साहू, तिलक राम ध्रुव, नरेंद्र कुमार पटेल,मोहित मिश्रा सचिव व धर्मेंद्र ठाकुर सर उपस्थित थे.