कलेक्टर ने पोषण माह के प्रभावी आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय पोषण माह 01 सितंबर से 30 सितंबर तक

उत्तर बस्तर कांकेर – कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय पोषण माह-2024 अन्तर्गत 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक पोषण माह आयोजन किये जाने के संबंध में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पोषण माह के दौरान सभी विभाग प्रमुखों को आपसी समन्वय से विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी एवं परिणाममूलक आयोजन हेतु निर्देशित किया है। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों में भी पोषण से संबंधित विभिन्न आयोजन जैसे रंगोली, भाषण प्रतियोगिता एवं नारा लेखन कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी  हरिकीर्तन राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह-2024 के दौरान मुख्य रुप से एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और कुशल सेवा वितरण के लिए प्रोद्योगिकी तथा समग्र पोषण थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजन में जनप्रतिनिधियों, पंचायतीराज संस्थाओं, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरु युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। साथ ही विभिन्न सहयोगी विभागों के मैदानी अमले के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जिला, विकासखण्ड एवं गांवों में प्रत्येक केन्द्र स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जाना है। पोषण माह का मुख्य उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है, इस हेतु ग्राम स्तर पर सरपंच एवं ग्राम पंचायतों को गतिविधियों का आधार बनाते हुए जनआंदोलन को जनभागीदारी के रुप में परिवर्तित करना है। इस अवसर पर डीएफओ  आलोक वाजपेयी एवं हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर श्री बीएस उईके तथा जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत के सीईओ  सुमित अग्रवाल, सभी अनुविभागीय अधिकारी तथा जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।