संस्कार पब्लिक स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। शहर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ। जन्माष्टमी के अवसर पर प्री-प्राइमरी के विद्यार्थी स्कूल में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में आए। बच्चों की मनमोहक नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। प्राइमरी के विद्यार्थी भी श्री कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में आए थे। उनके लिए नारियल सजाओ, थाली सजाओ, मटका सजाओ जैसी विभिन्नस्पर्धा आयोजित की गई थी। मिडिल के विद्यार्थियों के लिये राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत इनडोर गेम्स केरम, शतरंज एवं आउटडोर गेम्स कबड्डी एवं क्रिकेट का अयोजन किया गया। कक्षा शिक्षिका ने विद्यार्थियो को राष्ट्रिय खेल दिवस भारत में कब ओर क्यो मनाते है इसकी विस्तार से और विभिन्न खेलो से संबंधित जानकारी दी।