जिले में हुआ माननीय प्रधानमंत्री महोदय के लखपति दीदी कार्यक्रम का प्रसारण

“लखपति दीदियों से संवाद व सम्मान कार्यक्रम संपन्न”

गरियाबंद। माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी महोदय द्वारा जलगांव, महाराष्ट्र में आयोजित एक गरिमामयी आयोजन में स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को संबोधित व सम्मानित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण जिला गरियाबंद की गठित स्व-सहायता समूह की दीदियों के मध्य किया गया। इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला, विकासखण्ड, संकुल स्तर, ग्राम संगठन स्तर व समूह स्तर पर किया गया है। साथ ही जिले की 1776 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रसारण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्व-सहायता समूह से बनी लखपति दीदियों ने प्रतिभागिता की यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से जिले में गठित 20 संकुल संगठनों में आयोजित किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा स्व सहायता समूह के दीदीयो द्वारा किए जा रहे आजिविका गतिविधियां को सराहा व भारत को विकसित देश बनाने के लिए माताएं एवं बहनें आगे आ रही है, यह अपने आप में परिवर्तन यात्रा समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा _मेरा सपना है गांव में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हैं ,विदित हो कि लखपति दीदी पहल के तहत् स्व-सहायता समूह की सदस्य की वर्ष भर की आय 1 लाख या 1 लाख से ऊपर हो ऐसा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत् उन्हे उन्नत कृषि, पशुपालन व अन्य आजीविका गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिला स्तर में आयोजित कार्यक्रम में सुश्री अंजलि खलको, उपसंचालक-पंचायत विभाग, डीपीएम- पतंजल मिश्रा, रमेश वर्मा, आशीष सिंह, विकासखण्ड टीम से पंकज कुटारें यंग प्रोफेशनल , दुर्गेश साहू, प्रफुल्ल देवांगन क्षेत्रीय समन्वयक व बड़ी संख्या में पदाधिकारी व लखपति दीदी भुनेश्वरी नायक, जया यादव, गूंजा ध्रुव डायमिन ध्रुव पूर्णिमा यादव, पार्वती, लक्ष्मी बाई निषाद, मालती, स्मिता, देवकुमारी साहू शामिल हुयी।