बिजली स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

फिंगेश्वर:– छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग का आदेशानुसार 23 अगस्त को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व और इसके भविष्य के संभावित योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि यह मानवता के विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है.इसका उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है. छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया और इस दिशा में नवीनतम शोध और प्रौद्योगिकी समझने का भी सलाह दिया.उन्होंने आगे बताया कि 23 अगस्त को आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था. उसी की याद में पहली वर्षगांठ बनाया जा रहा है. साल 2023 में आज के दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर कदम रखा था.ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बना गया.वहीं चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया.इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा निबंध एवं चित्रकला जिसमें गीता साहू, प्रियंका निषाद,करण निषाद,रितु सेन,हसीना निषाद,स्वाति साहू,सेतुका साहू भाग लिए.इस मौके पर संस्था के प्राचार्य पूरनलाल साहू व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, नरेन्द्र कुमार वर्मा, गीतांजलि नेताम, संतोषी गिलहरे, नकुल राम साहू, रुद्रप्रताप साहू, क्लर्क दुष्यंत कुमार साहू, तोमन राम साहू,भृत्य आकाश सूर्यवंशी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.