कवर्धा– अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देश पर पूर्व केबिनेट मंत्री मान मो. अकबर जी के सहमति एवं राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फुलोदेवी नेताम के अनुशंसा पर आज ज़िलाध्यक्ष श्रीमती सीमा अनंत ने अपनी ज़िला कार्यकारिणीय घोषित कर दिया है अपनी कार्यकारिणी के नव नियुक्त समस्त पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्षों को शुभकामना प्रेषित करते आहवान किया है कि आने वाले समय में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
