प्रमोद दुबे
बागबाहरा – विकास खण्ड बागबाहरा के मुनगासेर में स्वीकृत जिला सहकारी बैंक को जल्द शुरु करें अन्यथा दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन अनशन की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला सहकारी बैंक के नवीन शाखा मुनगासेर में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके बावजूद बैंक शाखा शुरु नहीं किया गया है। बैंक शाखा प्रारंभ कराने लगातर मुख्यालय जिला सहकारी बैंक रायपुर से अनुरोध किया जाता रहा है बावजूद बैंक शाखा प्रारंभ नहीं किया जा सका है। उपरोक्त बैंक शाखा का शुरु नहीं होने से जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर एवं किसान नेता हितेश चंद्राकर ने क्षेत्र के हजारों किसानो के साथ 2 दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से अनशन में बैठने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर एवं हितेश चंद्राकर ने बताया कि कोमाखान बैंक का क्षेत्र बृहद होने के कारण किसानों को रात तक इंतजार करने के बावजूद भी भुगतान समय पर नहीं मिल पाता और बैंक लिमिट की राशि खत्म हो जाने पर सैकड़ों किसानों को राशि लिए बिना घर वापस जाना पड़ता हैं। बैंक शाखा कोमाखान क्षेत्र के अंतर्गत 14 समिति 16 धान उपार्जन केंद्र का भार है इसके कार्य क्षेत्र में 135 गांव 17660 धान उपार्जित किसान सहित 30000 से अधिक खाता धारक हैं विगत वर्ष 12 लाख 19691 क्विंटल धान खरीदी हुआ था जिसमें 3100 की दर से तीन अरब 78 करोड़ 10 लाख से अधिक राशि का भुगतान किया गया था। इसके अतिरिक्त 50 करोड़ कृषि ऋऋण सहित अल्प वर्षा ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण फ सल बीमा एवं किसान सम्मन निधि आदि योजनाओं का भी लगभग 4 अरब से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। किसानों को सुबह बजे से रात 9 बजे तक भुगतान के लिए रुकना पड़ता है, राशि खत्म हो जाने पर सैकड़ो किसानों को घर वापस जाना पड़ता है इस तरह गांव एवं किसानों की संख्या अधिक होने के कारण नवीन शाखा मुनगासेर में खोले जाने की मांग लंबे समय से हो रहा था। जिसका भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नवीन शाखा मुनगासेर में खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन जिला सहकारी बैंक मुख्यालय रायपुर द्वारा कर्मचारियों का अभाव का हवाला देकर शाखा खोलने में हीला हवाला किया जा रहा है। कर्मचारियों की व्यवस्था करना बैंक का काम है ना कि किसानों का बैंक को भुगतान के बदले में शासन से कमीशन के रूप में भारी मात्रा में राशि मिलता है बैंक धंधा करती है कोई निशुल्क समाज सेवा नहीं। एक नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हो जाएगा किसानों के सामने फिर वही समस्या खड़ी हो जाएगी ऐसी स्थिति में सितंबर तक मुनगासेर में नवीन शाखा प्रारंभ नहीं होने पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से हजारों किसानों के साथ अनशन में बैठने के लिए विवश होना पड़ेगा।
